CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन को मिली छत्‍तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी,नीतीश सरकार में हैं मंत्री

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन Nitin Nabin को प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अभी तक प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के द्वारा किए गए कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

 

 

CG Politics: बता दें कि बिहार भाजपा के दिग्गज नेता किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नबीन बांकीपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। इसके साथ ही वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उनके अनुभव को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share This Article