Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG Liquor Scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड बढ़ी, विधानसभा सत्र में शामिल होने की मांग पर 20 फरवरी को आएगा फैसला

रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड 4 मार्च तक बढ़ा दी। सुनवाई के दौरान लखमा ने विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी, जिस पर 20 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा।

 

CG Liquor Scam: बता दें कि कवासी लखमा ने कोर्ट से कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जुड़े कई अहम मुद्दे हैं, जिन्हें वह विधानसभा में उठाना चाहते हैं। उनके वकील फैजल रिजवी ने इस संबंध में कोर्ट में औपचारिक आवेदन दिया। हालांकि, ED के वकील सौरभ पांडे ने इस मांग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि विधानसभा में कोई महत्वपूर्ण वोटिंग हो रही हो या लखमा को किसी जवाब के लिए बुलाया गया हो, तो इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। ED ने यह भी दलील दी कि राज्यपाल की ओर से लखमा को विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए कोई आधिकारिक पत्र नहीं दिया गया है, इसलिए उन्हें अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

 

CG Liquor Scam: न्यायिक रिमांड 4 मार्च तक बढ़ी

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया और लखमा की न्यायिक रिमांड 4 मार्च तक बढ़ा दी। अब तक की जांच में ED ने शराब घोटाले में बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन और अनियमितताओं के सबूत जुटाए हैं। लखमा की गिरफ्तारी के बाद से यह मामला और गंभीर हो गया है।

Related Articles

Back to top button