CG News: सिलेंडर भरा ट्रक सड़क पर पलटा, घंटों जाम रही सड़क

News Power Zone
1 Min Read

बिलासपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सिलेंडरों से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वाहन पलटते ही सड़क पर भरे सिलेंडर बिखर गए। हादसे में वाहन चालक को मामूली चोट आई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

CG News: जानकारी के अनुसार ये हादसा बिलासपुर सिटी के जेपी वर्मा कॉलेज के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से बिलासपुर गैस गोदाम जा रहा था। फिलहाल क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया दिया गया है।

Share This Article