छत्तीसगढ़

Election Commission : मतदाता सूची पुनरीक्षण…! 24 दिसंबर तक 38,846 दावे प्राप्त…यहां देखें List

राजनीतिक दलों ने बड़ी संख्या में सौंपे मतदाता सूची दावे

रायपुर, 24 दिसंबर। Election Commission : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावों और आपत्तियों पर दैनिक बुलेटिन जारी किया गया है। यह अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। 24 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची (कुल मतदाता: 1,84,95,920) के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बड़ी संख्या में दावे प्रस्तुत किए गए हैं।

राजनीतिक दलों से प्राप्त दावे

राष्ट्रीय दलों की ओर से कुल 38,846 बीएलए (BLA) द्वारा मतदाताओं के नाम जोड़ने के दावे किए गए।
  • आम आदमी पार्टी– 119
  • बहुजन समाज पार्टी– 501
  • भारतीय जनता पार्टी– 20,017
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस– 17,681
  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)– 528
किसी भी दल द्वारा इस अवधि में बहिष्करण (Exclusion) के लिए दावा दर्ज नहीं किया गया।

फॉर्म 7 (नाम विलोपन)

ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले फॉर्म-7 के तहत 27,40,759 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें अपहर्तनीय (Uncollectable) प्रविष्टियां भी शामिल हैं।

मतदाताओं से सीधे प्राप्त दावे

ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद अभी तक फॉर्म-6 / 6A (नाम जोड़ने) फॉर्म-7 (नाम हटाने) के अंतर्गत कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।

शपथपत्र

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 2(g) के तहत किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र भी इस अवधि में प्राप्त नहीं हुए हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित प्रपत्र (Form-6 और Form-7) एवं आवश्यक घोषणा के साथ प्रस्तुत दावे–आपत्तियों को ही मान्य माना जाएगा। सामान्य या अपूर्ण शिकायतों को दावे या आपत्ति की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा। सभी वैध दावों की जांच के बाद आवश्यक घोषणाएं प्राप्त होने पर नाम अंतिम मतदाता (Voter List Revision) सूची में जोड़े जाएंगे। Claims & Objection Press Release Chhattisgarh 24.12.2025

Related Articles

Back to top button