BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

सीजी न्यूज: बलौदाबाजार में RES का SDO रिश्वत की दूसरी किश्त लेते गिरफ्तार..कोरबा में ..

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एसडीओ को ACB की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह अफसर निर्माण कार्य के भुगतान के एवज में रिश्वत ले रहा था। ACB के मुताबिक प्रार्थी फागु राम सेन, निवासी ग्राम भवानीपुर, जिला बलौदाबाजार द्वारा एन्टी करप्शन रायपुर में शिकायत की गई थी कि वह ग्राम पंचायत भवानीपुर में उप सरपंच है। उनके ग्राम पंचायत भवानीपुर में हाईस्कूल मैदान के समतलीकरण कार्य हेतु शासन से 10 लाख रूपये स्वीकृत हुआ था।

कार्य पूर्ण होने के बाद कार्यालय एसडीओ जनपद पंचायत पलारी में बिल भुगतान लंबित था। जिसकी मूल्यांकन रिपोर्ट एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा के द्वारा तैयार की गई थी। इस मामले में प्रार्थी फागुराम से उनके द्वारा राशि भुगतान के लिए फाईल आगे कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, बलौदाबाजार-भाटापारा भेजने के एवज में 80,000 रूपए रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें से 15,000 रूपए एडवांस के रूप में ले लिया गया था।

प्रार्थी ने रिश्वत देने की बजाय आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने की मंशा से ACB में शिकायत की। जिसके सत्यापन के बाद आज ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से एसडीओ को दूसरी किश्त राशि 25,000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button