CG News: स्कूल के छत का प्लास्टर गिरा, कई बच्चे घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती

News Power Zone
1 Min Read

जांजगीर चांपा। CG News: जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पूटपुरा में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 6वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घायल छात्र छात्राएं अभी खतरे से बाहर हैं। नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुटपुरा का सरकारी स्कूल का भवन पुराना हो गया है इसके बाद भी स्कूल में किसी भी तरह से कोई भी मरम्मत नहीं की गई थी।

CG News: ग्रामीणों के मुताबिक कक्षा छठवीं में पढ़ाई कर रहे बच्चों के सिर पर छत का प्लास्टर गिरा उसके बाद अफरा तफरी मच गई। शिक्षकों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों में पूनम राठौर पिता एवरेश राठौर, शिक्षा यादव पिता महेश यादव, प्रियंका राठौर पिता प्रीतम राठौर, मानवी राठौर पिता राजकुमार शामिल हैं।

Share This Article