CG News: ग्रामीण से बोला टीआई ..पैसे दो नहीं तो अवैध शराब बनाने के आरोप भेज दूंगा जेल, एसपी ने कर दिया लाइन अटैच, जानें कहां का है मामला

News Power Zone
1 Min Read

CG News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और दो आरक्षकों को एक ग्रामीण से अवैध वसूली के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया है। ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र भेज दिया।

CG News: जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि थाना प्रभारी बैस और दो आरक्षकों ने उस पर महुआ शराब बनाने और बेचने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद उसे छोटा केस बनाकर छोड़ने की बात कहकर पैसे की मांग की गई। पीड़ित ने दावा किया कि यह पूरी साजिश उगाही के इरादे से रची गई थी।

CG News: जांच में थाना प्रभारी और दोनों आरक्षकों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद एसपी पटेल ने तीनों को रायगढ़ रक्षित केंद्र भेज दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सायबर शाखा के उप पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है।

Share This Article