CG News: तेंदुआ के डर रतजगा कर रहे ग्रामीण, कुत्तों को निवाला बना रहा, दहश्त में लोग

News Power Zone
1 Min Read

गरियाबंद। CG News: गरियाबंद में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। तेंदुआ प्रमुख रूप से पैरी कॉलोनी, जेल वार्ड, जिला अस्पताल, पानी ठंकी और आसपास के मोहल्लों में देखा गया है। पिछले कुछ दिनों से यह तेंदुआ लगातार गरियाबंद के कुत्तों का शिकार कर रहा है, जिससे स्थानीय निवासी अनहोनी के भय से सहमे हुए हैं।

 

CG News: जानकारी के अनुसार, तेंदुआ महाविद्यालय और खेल मैदान के पास स्थित टिकरे पर भी देखा गया है। बस्ती के पास तेंदुआ देखे जाने से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और पालतू जानवरों को बाहर भेजने से भी बच रहे हैं।

 

CG News: वन विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई है और मुनादी कर क्षेत्रवासियों को तेंदुआ के बारे में सचेत किया जा रहा है। वन विभाग का अनुमान है कि यह मादा गर्भवती तेंदुआ हो सकती है और प्रसव के बाद वह इस क्षेत्र से बाहर निकल जाएगी।

Share This Article