CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती में आयु सीमा की मिली छूट के आदेश जारी,इन पदों पर नियुक्ति में होगा लागू

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती में आयु सीमा की मिली छूट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से सरकार ने पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया है।

CG News: यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष (सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान किया गया है।

Share This Article