CG News: नक्सलियों के प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान शहीद, रायपुर में चल रहा था इलाज

Desk Reporter
1 Min Read

बीजापुर/रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली व कांवडगांव के बीच आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए प्रधान आरक्षक शहीद हो गए। उनका रायपुर के नारायणा अस्पताल में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

 

CG News: बता दें कि 29 दिसम्बर को गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली कैम्प से 3 किमी की दूरी पर पगडंडी मार्ग पर लगाये प्रेशर आईईडी के विस्फोट होने से प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का के पैर में गंभीर चोट आने से वे जख्मी हो गए थे। शहीद जवान अरविंद एक्का जशपुर के रहने वाले थे।

 

 

CG News: उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर के अस्पताल भेजा गया था। यहां उनका इलाज चल रहा था। घटना के 20वें दिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डीएसपी सुदीप सरकार ने इस खबर की पुष्टि की है।

Share This Article