CG News: किरण देव की टीम में सरगुजा संभाग का दबदबा, सीएम के अलावा 3 मं​त्री कैबिनेट में संभाल रहे महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो, यहां समझे बीजेपी गेम प्लॉन

News Power Zone
2 Min Read

CG News: रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सात महीने बाद बुधवार 13 अगस्त को अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। नियुक्तियों में पिछड़ा, और आदिवासी वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। पदाधिकारियों की सूची में सरगुजा संभाग का दबदबा रहा है। इनमें प्रबल प्रताप उपाध्यक्ष, महामंत्री अखिलेश सोनी,राम गर्ग कोषाध्यक्ष, शिवनाथ यादव मंत्री, और अजजा अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह दिवंगत पूर्व मंत्री शिवप्रताप सिंह के बेटे हैं।

CG News: बता दें कि सरगुजा संभाग की सभी 14 विधान सीटों और संसदीय सीट पर बीजेपी को एकतरफा जीत मिली है। प्रदेश के मंत्रिमंडल में भी सरगुजा संभाग का बोलबाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के विधायक हैं। उनके अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी सरगुजा संभाग से हैं। उनके अलावा संसाद चिंतामणी महाराज भी कुसमी विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके हैं।

CG News: केंद्रीय नेतृत्व का सरगुजा पर विशेष ध्यान

बता दें कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत अंबिकापुर से की थीं, जिसका असर चुनाव परिणाम में दिखा। चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत भी अंबिकापुर से की थी। यही वजह है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व का सरगुजा पर विशेष ध्यान दे रहा है। जिसका असर प्रदेश कार्यकारिणी में कैबिनेट में दिख रहा है।

CG News: एक व्यक्ति, एक पद का फार्मूला

प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की नियुक्ति में एक व्यक्ति, एक पद का फार्मूला बनाया गया है। खास बात ये रही कि निगम-मंडलों में पद पा चुके नेताओं को किरण देव की नई टीम में जगह नहीं मिली है। जारी कार्यकारिणी में किसी भी विधायक को पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। अलबत्ता, दो सांसद रूपकुमारी चौधरी और संतोष पाण्डेय को अहम दायित्व दिया गया है। रूपकुमारी चौधरी उपाध्यक्ष, और संतोष पाण्डेय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

Share This Article