CG News: बस्तर में इंडियन होटल्स कंपनी ने दिया 5 सौ करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, सीएम ने ली समीक्षा बैठक

News Power Zone
2 Min Read

CG News: रायपुर। बस्तर में इंडियन होटल्स कंपनी ने 5 सौ करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा की।

CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात, जंगल, पहाड़ और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना सरकार का उद्देश्य है।

CG News: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की गई, जिसमें इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने के बाद राज्य में निवेश की संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की इच्छा जताई है। इस निवेश से पर्यटन अधोसंरचना मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि निवेश योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

CG News: राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण: ओपी चौधरी

बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश या 1000 से अधिक लोगों को रोजगार देने वाले निवेशकों को ‘बी-स्पोक पॉलिसी’ के तहत विशेष प्रोत्साहन दिए जाएंगे। सरकार पर्यटन क्षेत्र में सड़क संपर्क, आवासीय सुविधाओं और आधुनिक पर्यटक सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

Share This Article