Featuredछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

CG News: छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50-50 का फार्मूला, नायब तहसीलदार-तहसीलदार के प्रमोशन से भरे जाएंगे पद, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के पदों नायब तहसीलदार-तहसीलदार से राज्य प्रशासनिक सेवा डिप्टी कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति के लिए कोटा बढ़ाया दिश्स है। अब डिप्टी कलेक्टर के 50% रिक्त पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।

CG News: राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के माध्यम से आने के लिए पदोन्नति का प्रतिशत पूर्व की भांति 40% से बढ़ा कर पूर्ववत 50% किया गया है। राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया हैं।

 

CG News: बता दें 2020 से पूर्व भी यह प्रतिशत 50% ही था, जिसे घटाकर 40% कर दिया गया था। प्रशासन की इस पहले के लिए प्रशासनिक सेवा संघ ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button