CG News: मीसा बंदियों के लिए सम्मान निधि जारी, सरकार ने दिए 35 करोड़ 42 लाख रुपए

Desk Reporter
1 Min Read

 

 

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के मीसा बंदियों को सम्मान निधि देने के लिए राज्य सरकार ने राशि जारी कर दी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह सम्मान निधि रोक दी गई थी। इसके बाद मामला कोर्ट में भी गया था। लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक एरियर्स एवं चालू वित्तीय वर्ष 2024 में भुगतान के लिए जिला कलेक्टर्स को 35 करोड़ 42 लाख 68 हजार रुपए की राशि का आबंटन सौंपा गया है।

Share This Article