CG News: राइस मिलर्स पर सरकार का एक्शन, आरटी राईस मिल सील

News Power Zone
2 Min Read
Juvenile Observation

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन करने वाले राइस मिलर्स के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को रायपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों में स्थित राईस मिलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी गप्पू मेमन के गरियाबंद स्थित राइस मिल को सील कर दिया है।

 

CG News: आज कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद जैन की आरटी राईस मिल के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मिल प्रबंधन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन कराने के बावजूद अनुमति और अनुबंध का निष्पादन नहीं किया गया था। इसके अलावा, शासकीय धान का उठाव भी नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा दोंदेकला स्थित एक राइस मिल में भी खाद्य विभाग की टीम पहुंची है।

 

CG News: बता दें कि सरकार और राइस मिलरों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। मिलर्स ने कस्टम मिलिंग रोक दिया है और धान का उठाव नहीं हो पा रहा है। राइस मिलर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। इधर अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article