
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट में सरकार को घेरने के के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक राजवी भवन में जारी है।
CG News: बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कांग्रेस अपनी रणनीति बनाएगी। कांग्रेस नई शराब नीति, धान खरीदी, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।
CG News: बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा। कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। जिसमें सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं का खाका पेश किया जाएगा।
CG News: सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे। जिनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 प्रमुख है। यह विधेयक 1968 के पुराने कानून को बदलकर जबरन मतांतरण पर कठोर सजा का प्रावधान करेगा।
CG News: धोखाधड़ी या प्रलोभन के मामलों में 10 साल तक की जेल का प्रावधान किया जा सकता है। सरकार ने ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों के कानूनों का अध्ययन कर इसका मसौदा तैयार किया है।



