CG News: कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता अहमदाबाद रवाना, दो दिन चलेगा अधिवेशन,राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG News: अहमदाबाद में मंगलवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने प्रदेश के कई नेता सोमवार दोपहर रवाना हुए। बता दें, कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होगा। अधिवेशन में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिवकुमार डहरिया, धनेन्द्र साहू सहित कई नेता सोमवार दोपहर नियमित विमान से अहमदाबाद रवाना हुए।

इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से एआईसीसी के 55 प्रतिनिधियों को शामिल होने न्यौता दिया गया है। जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, संतराम नेताम, प्रेमसाय सिंह टेकाम, उमेश पटेल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, केटीएस तुलसी, ज्योत्सना महंत, देवती कर्मा, गुरुमुख सिंह होरा, गिरीश देवांगन सहित अन्य नेता शामिल हैं।

Share This Article