CG News Breaking: पीएचक्यू में तैयार हो चुकी है IPS की ट्रांसफर लिस्ट, कभी जारी हो सकते हैं आदेश

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। CG News Breaking: मंत्रालय महानदी भवन में आईएएस अफसरों के तबादले के बाद पुलिस मुख्यालय में कई आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार इनमें कई जिलों के एसपी सहित एडीजी, आईजी स्तर के अफसर प्रभावित हो सकते हैं।

 

 

CG News Breaking: आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित सूची में दो दर्जन आईपीएस अफसरों के नाम हैं। इनमें पीएचक्यू के एडीजी से लेकर एसपी तक शामिल हैं। यह सूची तैयार कर हर स्तर पर इसकी स्क्रीनिंग की गई है। इसमें अफसर का पूरा बैकग्राउंड देखा गया। विभाग में छवि, कामकाज का तरीके के साथ चारित्रिक स्तर पर भी पतासाजी की गई है।

Share This Article