
CG News: रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान 75 लाख नगद बरामद हुआ है। कार में 2 युवक सवार थे। गाड़ी कांटाबांजी से रायपुर की तरफ आ रही थी। दोनों से जब कैश के बारे में पूछा गया तो वे कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पूरे पैसे जब्त कर लिया है। इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है।
CG News: जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सोमवार (16 मार्च) को टेमरी नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। रोड पर काफी गाड़ियां खड़ी थीं। पुलिस सभी की तलाशी ले रही थी। तभी ओडिशा के खरियार रोड की ओर से आ रही सफेद होंडा कार (क्रमांक OD 05 PB 2122) को रोका गया।
CG News: कार ड्राइवर की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के मुंडापला निवासी राजेंद्र महानंद (27) के रूप में हुई, जबकि बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बलांगीर जिले के कांटाबांजी निवासी महाप्रज्ञ जैन (47) बताया।
CG News: जांच के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे एक नीले रंग के बैग से 75 लाख रुपए नकद बरामद हुए। ये 500-500 रुपए के नोटों के 150 बंडल थे, जिनमें हर एक बंडल में 100 नोट शामिल थे।

CG News: पूछताछ में महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि यह राशि सोना-चांदी के व्यापार से संबंधित है और इसे कांटाबांजी से रायपुर के मनोहर मका एंड कंपनी समेत 60 ज्वेलर्स व्यापारियों को पहुंचाया जाना था।



