CG News: फर्जी EWS प्रमाणपत्र वाली 3 छात्राओं का MBBS दाखिला रद्द

News Power Zone
1 Min Read

CG News: रायपुर। फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के कारण तीन छात्राओं का एमबीबीएस दाखिला रद्द कर दिया गया है। इनमें तीन छात्राओं सुहानी सिंह, श्रेयांशी गुप्ता और भव्या मिश्रा शामिल हैं। नीट परीक्षा पास करने के बाद इन छात्राओं ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कोटे के तहत प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे, लेकिन तहसील कार्यालय की जांच में ये दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस कारण चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने उनका दाखिला निरस्त कर दिया।

 

CG News: तहसीलदार गरिमा ठाकुर के मुताबिक तीनों छात्राओं के EWS प्रमाणपत्रों में हस्ताक्षर और सील फर्जी थे, और ये नियमानुसार जारी नहीं किए गए थे। जांच रिपोर्ट कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंपी गई। जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने छात्राओं को 8 सितंबर तक वैध प्रमाणपत्र और लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकीं।

Share This Article