CG News: दुर्गकोंदल में आमसभा के बाद होली मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। वे राजधानी रायपुर से 11.55 बजे पुलिस लाइन हेलिपैड से बकावंड रवाना होंगे। जहां दोपहर 3.25 बजे दुर्गकोंदल में वे आमसभा को संबोधित करेंगे और शाम 6 बजे होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो जारी कर प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी थी।

 

 

CG News: बता दें छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश की बस्तर सीट में पहले चरण में मतदान होना है। बस्तर में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। यहीं वजह है ​कि बस्तर में बीजेपी नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार बस्तर संभाग में सभाएं कर रहे हैं।

Share This Article