छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश…! अब तक औसतन 722.0 मि.मी. वर्षा दर्ज…

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश...

रायपुर, 17 अगस्त  CG NEWS : छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 722.0 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त हुई है।

सबसे अधिक और सबसे कम वर्षा

  • सबसे अधिक वर्षा: बलरामपुर जिले में 1140.6 मि.मी.
  • सबसे कम वर्षा: बेमेतरा जिले में 367.2 मि.मी.

संभागवार वर्षा विवरण

बिलासपुर संभाग

  • बिलासपुर: 731.8 मि.मी.
  • मुंगेली: 742.7 मि.मी.
  • रायगढ़: 858.2 मि.मी.
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: 621.3 मि.मी.
  • जांजगीर-चांपा: 908.8 मि.मी.
  • सक्ती: 770.8 मि.मी.
  • कोरबा: 753.1 मि.मी.
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 678.8 मि.मी.

दुर्ग संभाग

  • दुर्ग: 603.5 मि.मी.
  • कबीरधाम: 531.2 मि.मी.
  • राजनांदगांव: 669.0 मि.मी.
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 891.3 मि.मी.
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 509.2 मि.मी.
  • बालोद: 749.1 मि.मी.

सरगुजा संभाग

  • सरगुजा: 530.9 मि.मी.
  • सूरजपुर: 865.8 मि.मी.
  • जशपुर: 769.6 मि.मी.
  • कोरिया: 820.0 मि.मी.
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 747.2 मि.मी.

बस्तर संभाग

  • बस्तर: 908.6 मि.मी.
  • कोंडागांव: 618.3 मि.मी.
  • कांकेर: 797.8 मि.मी.
  • नारायणपुर: 812.7 मि.मी.
  • दंतेवाड़ा: 826.3 मि.मी.
  • सुकमा: 642.0 मि.मी.
  • बीजापुर: 904.7 मि.मी.

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में सामान्य से अच्छी वर्षा दर्ज की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आम नागरिकों को मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button