CG IAS Transfer Breaking: इन IAS अधिकारियों के तबादले, ​कमिशनर नीलम नामदेव एक्का की मंत्रालय में वापसी, देखें सूची

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। CG IAS Transfer Breaking: राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। जारी आदेश में राज्य शासन द्वारा प्रसन्ना आर, आईपी (2004), जो वर्तमान में सचिव, उच्च शिक्षा विभाग और छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, को आयुक्त, उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री प्रसन्ना आर. अब अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस नए प्रभार का भी निर्वहन करेंगे।

CG IAS Transfer Breaking: नीलम नामदेव एक्का, आई.ए.एस. (2005), वर्तमान में आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर कार्यरत हैं, को अस्थायी रूप से मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

 

CG IAS Transfer Breaking: जनक प्रसाद पाठक, आई.ए.एस. (2007), जो वर्तमान में आयुक्त, उच्च शिक्षा तथा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मिशन संचालक के पद पर कार्यरत हैं, को अस्थायी रूप से आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भी आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

 

CG IAS Transfer Breaking: राजेन्द्र कुमार कटारा, आईएएस (2013), जो वर्तमान में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के पद पर कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ निदेशक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद और मिशन निदेशक, राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है

CG IAS Transfer Breaking: इस प्रकार, इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों और पदों पर नियुक्त किया गया है, जिससे राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और अभियानों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

Share This Article