CG Crime: बिना जानकारी के खाते में आया 1.80 करोड़ रुपए, भागे.भागे थाने पहुंचा युवक

News Power Zone
2 Min Read

CG Crime: अंबिकापुर। साइबर फ्राड के बढ़ते मामलों के बीच म्यूल बैंक खाता से लेने देन के कई केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को अंबिकापुर में एक युवक के बैंक खाते में 1 करोड़ 80 लाख रुपए जमा हो गए—वो भी बिना किसी पूर्व जानकारी या लेनदेन के। हैरान युवक ने इस संदिग्ध लेनदेन को लेकर गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

CG Crime: गांधीनगर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उनका आईडीबीआई बैंक में एक खाता संचालित है। हाल ही में उन्हें पता चला कि उनके खाते में 1.80 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है, जिसकी न तो उन्हें कोई सूचना थी और न ही उन्होंने ऐसी कोई राशि स्वीकार की है। यह पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग या साइबर फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है।

CG Crime: मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा एडिशनल एसपी ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में म्यूल अकाउंट (ऐसे बैंक खाते जो धोखाधड़ी में माध्यम के रूप में उपयोग किए जाते हैं) और फर्जी लेनदेन की आशंका जताई जा रही है।

CG Crime: पुलिस ने बैंक से लेनदेन से संबंधित पूरा ट्रांजैक्शन डिटेल्स मांगा है और साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। संदेह है कि यह रकम किसी बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, जहां निर्दोष खाताधारकों के खातों का इस्तेमाल अवैध पैसे के ट्रांजिट के रूप में किया जाता है।

Share This Article