BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Bteaking: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी का हुआ भव्य स्वागत..दिलीप ने कहा  हम आगे भी छत्तीसगढ़ी अस्मिता और स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए लड़ते रहेंगे लड़ाई…

कोरबा, 2 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप मिरी का दीपका, कुचेना, कुसमुंडा क्षेत्र सहित सतनामी समाज, कोरबा द्वारा सतनाम भवन, टी.पी. नगर में जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मिरी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, “हमारा संगठन छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के हक और सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत है। हमारी लड़ाई छत्तीसगढ़ी अस्मिता और स्वाभिमान को बनाए रखने की है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। भीड़ ने दिलीप मिरी के नेतृत्व और संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए जोरदार उत्साह प्रकट किया।

स्वागत समारोह में संगठन के प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी रामगुलाम ठाकुर, धीरेंद्र साहू, राज साहू, मोनी कठोत्रे, उमागोपाल और अतुल दास महंत विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर संगठन के लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आयोजन का समापन घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। यह भव्य स्वागत कार्यक्रम न केवल छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बढ़ते जनाधार को दर्शाता है बल्कि स्थानीय समुदाय में इसके प्रभाव को भी स्पष्ट करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button