रायपुर
CG Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं…! AI मिशन, BEML फैक्ट्री, नई सड़कें और बिजली कंपनी पर अहम फैसले
कैबिनेट के प्रमुख फैसले
1. ₹500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी
- 5 वर्षों में ₹500 करोड़ खर्च होंगे।
- 100 AI डेटा लैब और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे।
- 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता मिलेगी।
- 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- शासन के लिए 50 से अधिक AI आधारित डिजिटल सेवाएं विकसित होंगी।
2. राज्य में लगेगा पहला BEML मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
- भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को रियायती दर पर भूमि आवंटित होगी।
- राज्य में पहली बार हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट निर्माण उद्योग स्थापित होगा।
- युवाओं के लिए रोजगार और MSME सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
3. PWD में लागू होगा WAMIS
- निर्माण कार्यों की स्वीकृति से लेकर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी।
- C-DAC, पुणे द्वारा विकसित प्रणाली पहले लोक निर्माण विभाग में लागू होगी।
- इससे पारदर्शिता, गुणवत्ता निगरानी और भुगतान प्रक्रिया में तेजी आएगी।
4. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना में बड़ा बदलाव
- ग्रामीण गलियों में सीसी सड़क और नाली निर्माण को मंजूरी।
- सड़क निर्माण से पहले मनरेगा से मिट्टी कार्य की अनिवार्यता समाप्त।
- योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक ग्रामीण मार्ग शामिल किए जाएंगे।
5. ADB देगा ₹15 करोड़ का अनुदान
- Anjor LIGHT परियोजना के लिए 15 करोड़ रुपये का ग्रांट मिलेगा।
- यह परियोजना 1 दिसंबर 2026 से 30 नवंबर 2029 तक चलेगी।
- राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।
6. State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू
- योजनाओं की राशि अब केंद्रीकृत मदर अकाउंट से जारी होगी।
- रियल-टाइम मॉनिटरिंग, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बढ़ेगी।
- निष्क्रिय राशि और वित्तीय अनियमितताओं पर नियंत्रण लगेगा।
7. CSPGCL जारी करेगी ₹200 करोड़ के NCD/Bonds
- स्टॉक एक्सचेंज में ₹200 करोड़ तक के बॉन्ड/NCD सूचीबद्ध किए जाएंगे।
- ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और बिजली अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
- राज्य सरकार गारंटी भी उपलब्ध कराएगी।






