Featuredकोरबाक्राइम

CG Bribery News: सुशासन शिविर में 40 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ाया बाबू, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

CG Bribery News: कोरबा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले के तुमान में पेंशन के काम के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते बाबू का गिरफ्तार किया है।

 

 

 

CG Bribery News: जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के तुमान में जनता की समस्याएं सुलझाने के लिए सुशासन तिहार समाधान शिविर लगाया गया था। इसी सरकारी शिविर में बिलासपुर ACB की टीम ने अचानक दबिश देकर सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

 

 

 

CG Bribery News: पेंशन के काम के लिए मांगे थे 40 हजार

 

 

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल अपने किसी काम को कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। बाबू प्रदीप मिश्रा ने इस काम के बदले 40 हजार रुपये की मांग की थी।

 

 

 

CG Bribery News: शिक्षक घूस नहीं देना चाहते थे। उन्होंने इसकी शिकायत सीधे ACB से कर दी। टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही समाधान शिविर के भीतर पैसों का लेन-देन हुआ, टीम ने बाबू को दबोच लिया। आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button