BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

CG Bribery Case: नगर पालिका का अकाउंटेंट गिरफ्तार रिश्वत लेते गिरफ्तार, CMO हिरासत में पूछताछ जारी

CG Bribery Case: मनेंद्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट को रंगे हाथों दबोच, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

CG Bribery Case: जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार से बिल पास कराने के बदले 53,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 20,000 पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि बाकी 33,000 देने के लिए ठेकेदार आज तय समय पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि CMO के निर्देश पर यह रकम अकाउंटेंट सुशील भगत को सौंपी गई।

 

CG Bribery Case: जैसे ही अकाउंटेंट ने रिश्वत की राशि ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद CMO इसहाक खान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। ACB का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button