CG BREAKING : कलेक्टरों की एक और तबादला सूची की आहट, जल्द हो सकता है आदेश जारी

News Power Zone
2 Min Read
CG IAS Postings

रायपुर । राजधानी में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के साथ ही गृहमंत्रालय से 16 अफसरों की प्रमोशन सूची जारी हो चुकी है। इस सूची को लेकर भी चर्चाएं कम नहीं हैं। महादेव सट्टा ऐप मामले में जिन आईपीएस अफसरों पर कथित तौर पर “महादेव की कृपा” रही, उनके नाम प्रमोशन लिस्ट से बाहर रहना खासा सुर्खियों में है।

इधर सरकार अगले महीने होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों में जुटी है, लेकिन सत्र से पहले मंत्रालय स्तर पर आईएएस तबादलों को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। खबरीलाल की मानें तो 31 जनवरी के आसपास कलेक्टरों की एक और सूची जारी हो सकती है, जिसमें कुछ जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे।

दरअसल, जगदलपुर कलेक्टर हरीश एस. को सरकार ने सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया है। वहीं बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी को भी दिल्ली में नई पोस्टिंग मिली है। हालांकि धान खरीदी को देखते हुए दीपक सोनी की रिलीविंग में फिलहाल देरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक 31 जनवरी के आसपास, दो-चार दिन आगे-पीछे उन्हें भी रिलीव किया जा सकता है।
माना जा रहा है कि इसी दौरान कलेक्टरों की नई तबादला सूची को अंतिम रूप देकर जारी कर दिया जाएगा। प्रशासनिक गलियारों में इस संभावित सूची को लेकर चर्चाएं तेज हैं और कई जिलों में बदलाव तय माने जा रहे हैं।

Share This Article