Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में ISIS नेटवर्क का भांडा फोड़, इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क बनाने वाले 2 लड़कों की पहचान

CG Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ में ISIS के नेटवर्क पर ATS ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर ATS ने 2 ऐसे लड़कों की पहचान की है जिन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हेंडलर्स ने संपर्क बनाया था। जानकारी के मुताबिक, जिन दो नाबालिग की पहचान की गई है। जिसमें एक रायपुर और दूसरा भिलाई का रहने वाला है। इनकी उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही हैं।

CG Breaking: खुफिया एजेंसी करीब डेढ़ साल से इन पर नजर बनाई हुई थी। जांच एजेंसियों को इनके पास मिले मोबाइल से कई कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले मैसेज और वीडियो संदेश मिले हैं। ISIS इन नाबालिगों के जरिए से अंदरूनी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था।

CG Breaking: एटीएस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट से लगातार युवाओं को जोड़कर उकसावे, कट्टरपंथी प्रचार और जिहादी विचारधारा का प्रसार किया जा रहा था। हैंडलर भारतीय किशोरों को ग्रुप चैट में शामिल कर उनको कट्टरपंथी विचारधारा के लिए भड़का रहे थे। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ में ISIS का मॉड्यूल खड़ा करने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button