Featuredछत्तीसगढ़पुलिसराजनीति

CG PSC: घोटाले की CBI जांच शुरू.. रायपुर और भिलाई में छापे…

रायपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने कथित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले (पीएससी) की जांच शुरू कर दी है। तत्कालीन अध्यक्ष, अधिकारियों और राजनेताओं के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को 2020-22 के दौरान जिला कलेक्टरेट और डिप्टी एसपी के रूप में नियुक्त किया।

 

अधिकारियों ने सोमवार को यह बात कही। वहीं सीजी पीएससी के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष टामन सिंह सोनवानी और तत्‍कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के ठिकानों पर मारे गए हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार अध्‍यक्ष और सचिव के साथ ही परीक्षा नियंत्रण के आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

 

एजेंसी ने तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटों, बेटी, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टरों, डिप्टी एसपी के बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने के आरोप में FIR दर्ज की है।

 

दीपा आदिल जिला आबकारी अधिकारी। CBI प्रवक्ता ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ के तत्कालीन सचिव (ध्रुव) ने अपने बेटे (सुमित) को डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित किया।

इनके चयन की चल रही जांच

 

अभ्यर्थी – पद – रिश्तेदारी

नितेश – डिप्टी कलेक्टर- टामन सिंह के बेटे
साहिल- डीएसपी – टामन सिंह के बड़े भाई के बेटे
निशा कोसले- डिप्टी कलेक्टर- टामन सिंह की बहू
दीपा अजगले आडिल- जिला आबकारी अधिकारी- टामन सिंह सोनवानी की भाई बहू
सुनीता जोशी – लेबर आफिसर- टामन सिंह सोनवानी की बहन की बेटी
सुमित ध्रुव- डिप्टी कलेक्टर- पीएससी सचिव के बेटे
नेहा खलखो- डिप्टी कलेक्टर- राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटी
निखिल खलखो- डिप्टी कलेक्टर- राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटे
साक्षी ध्रुव- डिप्टी कलेक्टर- डीआइजी ध्रुव की बेटी
प्रज्ञा नायक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटी
प्रखर नायक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटे
अनन्या अग्रवाल- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता की बेटी
शशांक गोयल- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद
भूमिका कटियार- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी
खुशबू बिजौरा- डिप्टी कलेक्टर – मंत्री के ओएसडी के साढू की बेटी
स्वर्णिम शुक्ला- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला की बेटी
राजेन्द्र कुमार कौशिक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के बेटे
मीनाक्षी गनवी- डिप्टी कलेक्टर – टामन सिंह सोनवानी के करीबी की बेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button