छत्तीसगढ़

Camp Incident : खैरागढ़ में सनसनी…! CAF जवान ने साथी को इंसास राइफल से मारी गोली…मौत

घाघरा कैंप में देर रात हुई घटना, CAF जवान की जान गई

राजनांदगांव/खैरागढ़, 22 दिसंबर। Camp Incident : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। घाघरा कैंप में तैनात CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के एक जवान ने अपने ही साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान सोनबीर, पिता महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम पोस्ट मीरपुर, थाना पिसावा, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। वहीं आरोपी जवान अरविंद गौतम, पिता भिखारी प्रसाद (उम्र लगभग 32 वर्ष), हाजीपुर, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया गया है। दोनों जवान CAF की 17वीं बटालियन में तैनात थे और उनकी ड्यूटी खैरागढ़ जिले के घाघरा कैंप में थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी जवान ने इंसास राइफल से गोली चलाकर अपने साथी सोनबीर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों जवान आपस में दोस्त थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस और CAF के अधिकारी आपसी विवाद, ड्यूटी से जुड़ा तनाव या अन्य कारणों की जांच कर रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button