रायपुर

Bulldozer Action : ब्रेकिंग…! निगम की अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई…लालपुर में सरकारी ज़मीन पर बनी 10 आलिशान दुकानों को ढहाया…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 28 फरवरी। Bulldozer Action : रायपुर नगर निगम ने लालपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। लालपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि में संचालित लगभग 9 से 10 प्राइवेट दुकानें और एक पीजी भी हटाया गया। निगम ने 10 जोन की गाड़ियां और बुलडोजर उड़नदस्ता की बड़ी संख्या तैनात की। पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद थी, ताकि कार्रवाई सुचारु और सुरक्षित तरीके से हो सके। पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया और अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कदम शहरी नियमन और शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी किसी को शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कार्रवाई रायपुर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम में मील का पत्थर मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button