31 सौ रुपए प्रति क्विटंल धान खरीदी सहित कई मुद्दों पर बजट को मिलेगी मंजूरी, अधिसूचना जारी..5 फरवरी से बजट सत्र …

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Budget session: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार बनने के बाद विधानसभा के द्वितीय सत्र के अधिसूचना जारी कर दी गई है। 5 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत की जाएगी।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी साल 2024 से शुरू होकर 5 मार्च 2024 तक चलेगा। करीब एक मिनट तक चलने वाले इस बजट सत्र में 20 बैठकें की जाएगी। इस पूरे सत्र को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

 

माना जा रहा है कि दिसंबर साल 2023 में सत्ता में वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा 2024 के पेश होने वाले बजट में महतारी वंदन योजना, किसानों के लिए होने वाले नए कार्य, युवाओं के लिए रोजगार के साधन एवं मोदी की गारंटी के वादे पर फोकस करके विधानसभा में पेश किया जाएगा।

Share This Article