Breaking: इस आईपीएस को मिला CRPF के डीआईजी की जिम्मेदारी,केंद्र सरकार जारी किया आदेश

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2006 बैच के IPS अफसर राजेंद्र नारायण दास केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वे सीआरपीएफ में डीआईजी पद पर नियुक्त किए गए हैं। आईपीएस दास पांच साल के डेपुटेशन पर रहेंगे। केंद्रीय गृह विभाग के अवर सचिव ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से आईपीएस दास को छत्तीसगढ़ से तत्काल रिलीव करने को कहा है। दास मूलतः ओड़िशा के हैं। आईपीएस बने और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। इससे पहले बस्तर आईजी पी.सुंदरराज का डेपुटेशन एप्लीकेशन अब तक दिल्ली में लंबित है।

जानिए आईपीएस आर एन दास के बारे में

राजेंद्र नारायण दास छत्तीसगढ़ कैडर के 2006 बैच के आईपीएस है। वह मूलतः उड़ीसा के रहने वाले हैं। एमफिल करने के बाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक की और आईपीएस बने।

प्रोफेशनल कैरियर:–

राजेंद्र नारायण दास ने 29 जुलाई 2006 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। छत्तीसगढ़ में वे कांकेर, जगदलपुर व जांजगीर चांपा जिले के एसपी रहे। नक्सल क्षेत्र में पदस्थ रहते हुए राजेंद्र नारायण दास ने नक्सल मोर्चे में काफी बेहतर काम किया। राजेंद्र नारायण दास सातवीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के सेनानी भी रहे।

 

वे एआईजी प्रशासन पद पर पुलिस हेडक्वार्टर में पदस्थ रहे। पुलिस आरक्षक भर्ती एवं चयन की जवाबदारी भी राजेंद्र नारायण दास के कंधों पर दी गई थी। वे वर्तमान में उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष आसूचना शाखा/ एंटी नक्सल अभियान के पद पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं।

Share This Article