सुकमा

Sukma Encounter : ब्रेकिंग…! सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर…ऑपरेशन जारी

सुकमा, 29 मार्च। Sukma Encounter : सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि जंगलों में अभी भी दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवानों का ऑपरेशन जारी है और मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही मौके की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चला रहे हैं। यह मुठभेड़ ऐसे समय हो रही है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए दी गई समयसीमा में अभी भी दो दिन बाकी हैं। ऐसे में यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है। फिलहाल सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं और इलाके में अलर्ट जारी है।  

Related Articles

Back to top button