Breaking: ONC बार मे मारपीट करने वाले सुदामा ने किया सरेंडर..दूसरा अब भी फरार…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। पॉम मॉल ओएनसी बार मे मारपीट करने वाले आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नही कर सकी थी। आज मारपीट के आरोपित सुदामा कलवानी ने खुद चौकी पहुंचकर सरेंडर किया है। अरोपित के सरेंडर होते ही चौकी प्रभारी ने राहत की सांस ली है।

 

बता दें कि टीपी नगर में संचालित पॉम मॉल के थर्ड फ्लोर में चल रहे वन नाइट क्लब में पिछले वर्ष 24 दिसंबर की रात बार बंद होने के बाद दो युवक घुसे और जबरन शराब पिलाने की बात कहते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया था। बार संचालक ने जब हंगामा शांत कराने का प्रयास किया तो उल्टा गाली गलौच करते हुये जबरन गल्ला से 2 हजार लूट कर मारपीट करने लगे। मारपीट से क्षुब्ध बार संचालक ने सीएसईबी चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस ने आईपीसी की धारा 457,392,384,294, 506 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस के अपराध दर्ज के बाद मारपीट के आरोपी पुलिस रिकार्ड में फरार चल रहे थे। मारपीट के आरोपित सुदामा कलवानी ने आज सरेंडर कर दिया है।

Share This Article