Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS: देह व्यापार का अड्डा बेनकाब.. नाबालिग को जबरन धकेला, दो महिला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने देह व्यापार के गंदे खेल का पर्दाफाश करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला चौंकाने वाला है एक नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर जबरन देह व्यापार में धकेला गया।

पीड़िता, जो अनुपपुर (मध्यप्रदेश) की रहने वाली है, नवरात्रि में मैहर दर्शन के लिए घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर उसकी मुलाकात प्रीति बेसरा नाम की महिला से हुई, जिसने नौकरी दिलाने का लालच देकर उसे दुर्ग बुलाया।

यहां पहुंचते ही प्रीति ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो खींचे और उन्हें लोगों के पास भेजना शुरू कर दिया। फिर उसे घर में बंधक बनाकर जबरन अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगी। विरोध करने पर धमकाया और प्रताड़ित किया गया।

किसी तरह खुद को छुड़ाकर पीड़िता थाना मोहन नगर पहुंची और पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3(5) बीएनएस, 4, 6 पॉक्सो एक्ट और 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने दबिश देकर दोनों महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

1. प्रीति बेसरा (22 वर्ष) – निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवासी उरला, थाना मोहन नगर।

2. सीमा सोनी (47 वर्ष) – निवासी उरला, थाना मोहन नगर।

Related Articles

Back to top button