Breaking : कोरबा में हाथी का तांडव.. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पटका तो शाम को खैरभवना के दो महिलाओ को कुचला, दहशत में ग्रामीण…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कोरबा में हाथी के तांडव से ग्रामीण दहशत में है। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ग्राम रलिया, भिलाईबाजार, खोडरी में सुबह से जमे लोनर दंतैल हाथी ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले गायत्री राठौर को पटका तो देर शाम दो महिलाओं को कुचलकर जान ले ली।

 

बता दें कि ग्राम खोडरी से लगे ग्राम खैरभवना मार्ग से गुजरते समय हाथी ने 2 महिलाओं को तब अपनी चपेट में लिया जब ये दोनों महिलाएं अपना घर छोडक़र संभावित खतरे से बचने के लिए दूसरी तरफ जा रहीं थीं। इन दोनों महिलाओं का घर मिट्टी का है और इन्हें लगा कि हाथी उनके घर को तोड़ देगा तो सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश में भागते समय सामना दंतैल से हो गया और दोनों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों की माने तो हाथी सरईसिंगार से तरदा के मध्य जाते देखा गया है। इस बीच यह भी जानकारी आम हुई है कि ग्राम बाता बिरदा की तरफ से 3 और हाथी आते देखे गए हैं। ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए पक्के मकानों की छत और सुरक्षित स्थानों की तलाश में लगे हुए हैं।

Share This Article