Breakingअग्रवाल सभा चुनाव: बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष, आशीष गोयल उपाध्यक्ष और….

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। Agarwal Sabha Korba election 2026 results अग्रवाल समाज के चुनाव परिणाम सामने आते ही शहर में हलचल तेज हो गई। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी कार्यकाल (2026–28) के लिए हुए चुनाव में बजरंग अग्रवाल ने स्पष्ट बढ़त के साथ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और जश्न शुरू हो गया। अब नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

रिकॉर्ड वोट से जीते बजरंग

बजरंग अग्रवाल ने 598 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी पवन अग्रवाल को 398 वोट मिले। 9 मत निरस्त घोषित किए गए।

 

राहुल मोदी को हराकर जीते आशीष

उपाध्यक्ष पद पर आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्हें 651 वोट मिले, जबकि राहुल मोदी (रॉकवेल) को 344 वोट प्राप्त हुए। 10 मत निरस्त रहे।

महज नौ वोट से जीते केडिया

कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद करीबी रहा। महावीर केडिया ने 503 वोट पाकर मात्र 9 वोटों से जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) को 494 वोट मिले। 8 मत निरस्त घोषित किए गए।
चुनाव परिणाम के बाद अब अग्रवाल सभा में नई टीम के साथ आगामी कार्यकाल की रणनीति और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Share This Article