Breaking: रायपुर से ममता रानी साहू और कोरबा लोकसभा से दुजराम बौद्ध लड़ेंगे चुनाव.. बसपा ने तीन सीट के लिए जारी किया प्रत्यशियों की सूची

Desk Reporter
1 Min Read

 

रायपुर। Lok Sabha Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने छत्‍तीसगढ़ की तीन और सीटों के लिए गुरुवार 18 अप्रैल को अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रायपुर से महिला प्रत्‍याशी ममता रानी साहू को टिकट दिया है।

 

Lok Sabha Elections 2024: दुर्ग दिलीप कुमार रामटेके को प्रत्‍याशी बनाया गया है। वहीं कोरबा से दुजराम बौद्ध को बसपा की टिकट मिली है। इन 3 नामों के साथ ही बसपा ने राज्‍य की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्‍याशी के नाम घोषित कर दिया है।

Share This Article