बिलासपुर
Bilaspur Train Accident : होनहार छात्रा प्रिया चन्द्रा की मौत…! देर रात निकाले गए 3 शव…परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बुरी तरह क्षतिग्रस्त महिला आरक्षित बोगी में फंसी थी प्रिया
बिलासपुर, 05 नवंबर। Bilaspur Train Accident : मंगलवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की होनहार छात्रा प्रिया चन्द्रा की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। रात करीब ढाई बजे उसका शव निकाल लिया गया।
प्रिया छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला के जैजैपुर के ग्राम बहेराडीह निवासी सदाफल कबीरपंथ परिवार की बेटी थीं। वह बीएससी बायोटेक्नोलॉजी विभाग में पढ़ाई कर रही थीं। उनके निधन पर चन्द्रा समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



