BreakingFeaturedकोरबाराजनीति

Big Breaking: कांग्रेस कमेटी ने किया बड़ा बदलाव, शहर अध्यक्ष बने मुकेश और ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज को… सूची जारी

कोरबा। कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। नए आदेश के मुताबिक शहर अध्यक्ष पद की कमान अब मुकेश के हाथ में होगी। पार्टी ने शहर स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी मनोज को दी गई है। ग्रामीण संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए मनोज को यह महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। पार्टी का मानना है कि उनकी जमीन से जुड़ी सक्रियता और लंबे समय से संगठन में उनकी भागीदारी ग्रामीण इलाकों में पार्टी को नई मजबूती देगी।

जारी सूची में अन्य पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। यह फेरबदल आने वाले महीनों में पार्टी की रणनीति और क्षेत्रीय गतिविधियों को नई दिशा दे सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button