Bharat Bandh: केंद्रीय ट्रेड यूनियन का भारत बंद 9 जुलाई को, बैंकिंग, पोस्टल सहित कई सेवाएं रहेंगी प्रभावित

News Power Zone
1 Min Read

Bharat Bandh: नई दिल्ली। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 9 जुलाई बुधवार को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। यह हड़ताल उन सरकारी पॉलिसीज के खिलाफ हो रही हैं, जिन्हें यूनियनें एंटी-वर्कर और प्रो-कॉरपोरेट मानती हैं। देश के ग्रामीण हिस्सों से किसानों और मजदूर वर्ग द्वारा हड़ताल में हिस्सा लेने की संभावना है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का मानना है कि इस हड़ताल में फॉर्मल और इनफॉर्मल सेक्टर्स से 25 करोड़ से अधिक वर्कर्स हिस्सा ले सकते हैं।

Bharat Bandh: 25 करोड़ वर्कर्स ले सकते हैं हिस्सा

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अमरजीत कौर ने मीडिया से कहा, ‘हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक वर्कर्स के हिस्सा लेने की संभावना है। देशभर से किसान और ग्रामीण वर्कर्स भी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।’ वहीं, हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा, ‘बैंकिंग, पोस्टल, कोल माइनिंग, फैक्ट्रीज, स्टेट ट्रांसपोर्ट सर्विस भी हड़ताल से प्रभावित होगी।

Share This Article