IPL 2026 Retention : ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने जारी की रिटेन लिस्ट…! कई बड़े नाम हुए बाहर
ट्रेड किए गए प्रमुख खिलाड़ी
नई दिल्ली, 15 नवंबर। IPL 2026 Retention : IPL 2026 ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट की सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार टीमों ने कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाकर सबको चौंका दिया है। सबसे बड़ा नाम है आंद्रे रसेल, जो 12 साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज कर दिए गए। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को टीमों ने अपनी योजनाओं से बाहर किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीशा पथिराना और रचिन रविंद्र जैसे युवा खिलाड़ियों को भी रिलीज किया। वहीं पंजाब किंग्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टीम से बाहर कर दिया।
टीमवार IPL 2026 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
रिटेन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन, पैट कमिंस, हर्षल पटेल सहित 15 खिलाड़ी।
रिलीज: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, एडम जांपा, मोहम्मद शमी (ट्रेड) आदि।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
रिटेन: ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, संजू सैमसन (ट्रेड), शिवम दुबे, नूर अहमद आदि।
रिलीज: राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा (ट्रेड), सैम करन (ट्रेड), पथिराना, रचिन रविंद्र आदि।
मुंबई इंडियंस (MI)
रिटेन: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चहर आदि।
रिलीज: सत्यनारायण राजू, रीस टॉपली, कर्ण शर्मा, मुजीब, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड)।
पंजाब किंग्स (PBKS)
रिटेन: श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, प्रभसिमरन, मार्कस स्टोइनिस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह आदि।
रिलीज: जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन आदि।
गुजरात टाइटंस (GT)
रिटेन: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोश बटलर, रबाडा, सिराज, राशिद खान आदि।
रिलीज: महिपाल लोमरोर, शनाका, गेराल्ड कोएट्जे, कुलवंत खेजरोलिया आदि।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रिटेन: विराट कोहली, रजत पाटीदार, फिल सॉल्ट, टिम डेविड, हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार आदि।
रिलीज: मयंक अग्रवाल, लिविंगस्टोन, लुंगी एनगिडी, मुजरबानी आदि।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
रिटेन: केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी आदि।
रिलीज: फाफ डुप्लेसिस, मैकगर्क, मोहित शर्मा, दर्शान नालकंडे आदि।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
रिटेन: यशस्वी जायसवाल, हेटमायर, रियान पराग, रवींद्र जडेजा (ट्रेड), सैम करन (ट्रेड), जोफ्रा आर्चर आदि।
रिलीज: संजू सैमसन (ट्रेड), वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी आदि।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
रिटेन: ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी (ट्रेड), मयंक यादव, आवेश खान आदि।
रिलीज: डेविड मिलर, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड) आदि।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
रिटेन: रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रहाणे, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक आदि।
रिलीज: क्विंटन डिकॉक, गुरबाज, मोईन अली, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, एनरिच नॉर्त्जे आदि।
ट्रेड किए गए प्रमुख खिलाड़ी
-
रवींद्र जडेजा- राजस्थान रॉयल्स
-
सैम करन- राजस्थान रॉयल्स
-
संजू सैमसन- CSK
-
मोहम्मद शमी- LSG
-
अर्जुन तेंदुलकर- LSG
-
मयंक मार्कंडे- KKR से बाहर
-
शार्दुल ठाकुर- अन्य टीम को ट्रेड
IPL 2026 का ऑक्शन अब पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है, क्योंकि बड़े खिलाड़ियों के रिलीज होने से बोली लगाने की जंग और तेज होने की संभावना है।



