Bank Robbery: पति बैंक से रुपये लूटकर लाया.. दो घंटे बाद ही पत्नी ने खरीद लिया…

News Power Zone
2 Min Read

इंदौर। इंदौर की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुई 6.64 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश हो गया है। रुपये सिक्युरिटी गार्ड अरुणसिंह ने लूटे थे, जो सेना में पदस्थ रह चुका है। उस तक पहुंचने में अहम रोल सीसीटीवी फुटेज और उसकी जेब से गिरा कारतूस का खोल रहा है।

 

आरोपित तो नहीं मिला लेकिन उसके घर से तीन लाख रुपये, बंदूक, बाइक सहित अन्य सामान मिल गया है। अरुण की पत्नी प्रीति ने दो घंटे बाद ही लूट की राशि से स्मार्ट टीवी खरीद लिया था। आरोपित की तलाश जारी है। स्कीम-54 स्थित पीएनबी में मंगलवार शाम 4:41 बजे लूट की वारदात हुई थी।

रेनकोट और मास्क लगाकर आया बदमाश बैंक से छह लाख 64 हजार रुपये लूट कर ले गया था। 12 घंटे बाद ही पुलिस आरोपित के घर श्यामनगर मेन (हीरानगर) जा पहुंची और दबिश देकर तीन लाख रुपये कैश, रेनकोट, कपड़े (गार्ड की वर्दी), जूते, बंदूक और बाइक जब्त कर ली।

12 घंटे बाद ही पुलिस पहुंच गई उसके घर

वारदात ग्राम कालुआ नयागांव एटा (उप्र) निवासी अरुण कुमारसिंह राठौर द्वारा की गई है। आरोपित अरुण तो नहीं मिला लेकिन उसकी पत्नी प्रीति को हिरासत में लिया है। प्रीति ने बताया कि अरुण घबराते हुए घर आया था। काले रंग का बैग ड्रम में छुपाया और एटा का बोलकर चला गया।

Share This Article