छत्तीसगढ़

Railway Accident : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा…! मालगाड़ी की चपेट में आए रेलवे टेक्नीशियन…मौके पर दर्दनाक मौत

हादसे के कारणों की पड़ताल जारी

दुर्ग, 04 जनवरी। Railway Accident : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। वह रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे। अजय कुमार रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। उस समय किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एंड) के पास से एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) गुजर रही थी। इसी दौरान अजय कुमार ट्रेन की चपेट में आ गए। स्टेशन मास्टर दुर्ग से सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। जीआरपी दुर्ग के कर्मियों और स्थानीय रेलवे स्टाफ की मदद से सुबह लगभग 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया। घटना के बाद रेलवे विभाग में शोक की लहर है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button