Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में आज 251 बेटियां एक साथ लेंगी 7 फेरे; राष्ट्रपति मुर्मू नवदंपती को देंगी आशीर्वाद

News Power Zone
2 Min Read

बागेश्वर धाम। Bageshwar Dham marriage ceremony: मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम में बुधवार (25 फरवरी) को 9 राज्यों की 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह महोत्सव होगा। 251 मंडप में शादी होगी और बालाजी मंदिर से बारात उठेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव में पहुंचेंगी।

Bageshwar Dham marriage ceremony: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवदंपती को आशीर्वाद देंगी। राष्ट्रपति चार घंटे रुकेंगी। महामहिम के अलावा महोत्सव में साधु-संत, नेता, मंत्री, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। महोत्सव में 20 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।

 

Bageshwar Dham marriage ceremony: ये हस्तियां भी समारोह में पहुंचेंगी

समारोह में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, गोरीलाल कुंज वाले स्वामी किशोरदाज महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, पुण्डरीक गोस्वामी, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज समेत अनेक संत संध वर-वधू को देंगे आशीर्वाद पहुंचेंगे।

Bageshwar Dham marriage ceremony: राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। WWE पहलवान द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं।

 

Bageshwar Dham marriage ceremony: शाम 5 बजे होगी विदाई

मध्यप्रदेश की 209 के अलावा, यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की 42 कन्याओं का विवाह होगा। इनमें 108 आदिवासी, 70 दलित, 57 ओबीसी और 16 सामान्य वर्ग की बेटियों की शादी होगी। विवाह की तैयारियां पंडाल के पास ही की गई हैं। सड़क के एक तरफ जयमाला होगी।

Bageshwar Dham marriage ceremony: दूसरी तरफ मंडप बनाए गए हैं। 251 घोड़े तैयार किए गए हैं, जिन पर बारात निकाली जाएगी। बालाजी मंदिर के पास से ही बारात उठकर पंडाल में आएगी। यहां अलग-अलग मंडप बनाए गए हैं। मुख्य स्टेज पर वरमाला होगी। विदाई शाम करीब 5 बजे होगी।

 

Share This Article