Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

Baby Raj of Sarguja Royal Family passed away: सरगुजा राज परिवार की बेबी राज का निधन.. शनिवार की दोपहर अंबिकापुर में होगा अंतिम संस्कार…

अंबिकापुर। Baby Raj of Sarguja Royal Family passed away: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव के परिवार के सदस्य बेबी राज का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई के निजी अस्पताल में लंबे समय से उपचार चल रहा था। सिंहदेव के निवास तपस्या में बेबी राज ने अंतिम सांस ली।

 

शनिवार की दोपहर 2:00 बजे बेबी राज का अंतिम संस्कार होगा। राज्य परिवार के रानी तालाब में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेबी राज के निधन से राज परिवार सहित शहर वासियों में शोक का माहौल है।

अंत्येष्टि में शामिल होंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

 

वहीं सरगुजा राजपरिवार के लिए इस दुख की घड़ी में पूर्व CM भूपेश बघेल ने दुःख जताया है। पूर्व CM ने X पर ट्वीट कर कहा- वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं।

हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। उन्होंने लिखा है कि, अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं।

Related Articles

Back to top button