छत्तीसगढ़Featuredराजनीति

CG Politics:डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान..बोले आरोपियों के साथ…

CG Politics:रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार में लिप्त आरोपियों के साथ खड़ी रहती है और यह उसका चरित्र दर्शाता है।

साव ने कहा, देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज के आंदोलन को उकसाया और उसमें घुसकर अराजकता फैलाई। बलौदाबाजार की घटना का षड्यंत्र कांग्रेस द्वारा रचा गया था, जिससे सतनामी समाज और उनके पवित्र सफेद ध्वज को बदनाम किया गया।

CG Politics:उपमुख्यमंत्री साव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, अमित शाह का यह दौरा प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य के पवित्र स्थल के दर्शन किए। इसके अलावा, सात राज्यों की कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास और शांति बहाली के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। यह बैठक देश और प्रदेश दोनों के लिए अहम है।

CG Politics: बता दें कि 17 अगस्त को बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा मामले में हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया है और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Related Articles

Back to top button